रायपुरिया @ लवेश स्वर्णकार पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता तथा एसडीओपी पेटलावाद सोनू डावर के निर्देशन में रायपुरिया थाना प्रभारी तेजमल पँवार ने आज रायपुरिया प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र पर पहुंचकर डॉ सीता काग की उपस्थिति में मेडिकल स्टाफ ओर पुलिस स्टाफ के साथ उपस्थित मरीजों को फल तथा मास्क वितरित किए है। थाना प्रभारी तेजमल पँवार के नेतृत्व में रायपुरिया पुलिस कोरोना कर्फ्यू के दौरान उसके पालन कराने में जहा जिले में आंकड़ो में सबसे आगे है। वही सामाजिक पुलिसिंग का भी कार्य कर रही है। कल टीआई तेजमल पँवार ने जामली में एक जरूरत मंद महिला से बिना मास्क पहनने वाले आरोपी से चालान न काटकर सब्जी खरीदी करवाई ताकि असहाय महिला की मदद हो सके। वही आज टी आई ने अस्पताल पंहुचकर मरीजो को फल वितरित किए टीआई पँवार जहा कानून का पालन करवाने में सख्त है ।वही समाजिक पुलिस के जरिए असहाय लोगो की मदद के लिए भी आगे आ रहे है। Post navigation लॉकडाउन का उल्लंघन कर शादी की तैयारी करना पड़ा महंगा; सरपंच/पटवारी/कोतवाल/की सूचना टीआई ने की कार्रवाई 4 पर आपदा प्रबंधन पर केस,एक को भेजा स्थाई जेल मोटर व्हीकल से 1500 बिना मास्क वालो से 800 रुपये अर्थदण्ड वसूला