अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट

नानपुर में आज कांग्रेस के युवा नेता कई नेतागण मुकेश पटेल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद गए जहाँ पर दूर दराज से आये ग्रामीणों ने बताया कि इस स्वस्थ केंद्र में डॉ नही होने से हमे बंगालियों के पास ईलाज कराने के लिए जाना पड़ता है जिससे समय व पैसा दोनो बर्बाद होता है।  नगर के नेता ध्यान देते है न अधिकारी ग्रामीणों की बात सुन के मुकेश पटेल ने आरोप लगाया यदि कुछ ही दिनों में प्रशासन ने नानपुर स्वस्थ केंद्र में m b b s डॉक्टर नही दिया तो पूरे जिले के नेता गण मिलकर नगर बन्द करेंगे । इस संबंध में डॉक्टरों ने बताया समय पर भी दवाईया नही मिलती है हम भी क्या करे इस ज्वलन्त समस्या से सांसद कांतिलाल भूरिया से भी मिलेंगे व वस्तु स्थिति बताएँगे। मुकेश पटेल के साथ सोनू वर्मा, विजय अंतिम, बहादुर, कमल, कैलाश, मालसिंग,  सिराज पठान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *