झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की और से अधिकृत प्रत्याशी माया सत्यनारायण (राजू) सतोगिया विजय घोषित हुई। नगर परिषद के 11 अगस्त को हुए मतदान एवं 16 अगस्त को परिणाम आने के बाद पेटलावद नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर मनोहरल भटेवरा सहित 12 पार्षद पद के प्रत्याशी बीजेपी से विजयी हुए और एक अन्य जो निर्दलीय है उसे भी भाजपा अपना प्रत्याशी मानती है। वही कांग्रेस के खाते मे मात्र 2 प्रत्याशियों ने विजय दर्ज करवाई थी। 9 सितम्बर शनिवार को नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रकिया रिटर्निंग आधिकार सीएस सोलंकी के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
भाजपा विरूद्ध भाजपा
दोहपर 11 बजे से ही नगर परिषद के प्रागण में नगरवासियों का तांता लगने लगा था। 12.15 बजे के आसपास भाजपा की और से अधिकृत प्रत्याशी और वार्ड 9 की पार्षद माया सतोगीया के द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। नाम निदेर्शन पत्र जमा करने की तय समय सीमा के मात्र कुछ मिनट पहले भाजपा के ही वार्ड 2 से पार्षद और पेटलावद नगर मंडल के महामंत्री प्रकाश मुलेवा द्वारा अपना नाम निदेर्शन पत्र जमा करके। उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी वही भाजपा के ही मंजू अनिल मुलेवा, किरण संजय कहार भी अपना नाम निर्देशन का आवदेन लेकर गए थे किन्तु मंजू मुलेवा ने आवेदन नही जमा किया तो किरण सजंय कहार का आवेदन पत्र तय समय पर जमा नही करने से रिटर्निंग आधिकारी द्वारा आवदेन पत्र स्वीकार नहीं किया।
मान-मनोवल का दौर चला
अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा खेमे में खलबली मची और भाजपा के कई पदाधिकारी और अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा ने प्रकाश मुलेवा को फार्म खीचने के लिए मनाने का प्रयास किया किन्तु सभी प्रयास विफल हुए। दोपहर 3.30 बजे मतदान प्रारंभ होने के बाद चुनाव अधिकारी के द्वारा माया राजू सतोगिया को 12 मत और प्रकाश मुलेवा को 4 मत मिलने से माया राजु सतोगीया को विजय घोषित किया। इस अवसर पर सीएमओ नवीन पंड्या, स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय राठौर, तहसीलदार धनजी गरवाल, टीआई लोकेन्द्र सिंह, पटवारी हिम्मत देवलिया आदि उपस्थित थे।
निकाला गया जुलूस
विजय होन के बाद माया राजू सतोगिया को पुष्पहार से सम्मनित करते हुऐ नगर में ढोल ढमाको से जुलूस निकाला गया किन्तु जुलूस में पार्षदों की संख्या माया को मिले मत से कम दिखाई दे रही जो कि नगर में चर्चा का विषय रहा।
राजनीतिक गणित बिगड़े-
इस सबंध में राजनीति जानकारों का मानना है कि पेटलावद उपाध्यक्ष पद पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जो कि सेठ के नाम से जाने जाते हैं पूरी राजनीति बिसात बिछाई थीं जिसमे वे कमोबेश सफल भी हुए हैं। क्योंकि उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुई महिला पार्षद माया के पति राजू सतोगिया पिछले 10 वर्ष की परिषद में सेठ के अभिन्न अंग के रूप मे जाने जाते है। इस तरह से सेठ ने भाजपा पर आज भी अपनी पकड सिद्ध कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *