अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट बुधवार को नानपुर से सटे ग्राम खरपाई के कोतवाल फलिया के जुवानसिंग पिता वेरसिह उम्र 62 वर्ष ने आज सुबह घर के आगे निसन्नी से पेड़ पर चढ़ के फांसी लगा ली । ग्रामीणों ने बताया कि कल आदिवासी दिवस पर नाच गाना करके अधिक शराब पीने के बाद व्रद्ध ने फांसी लगा ली। सुबह जब आस पास के ग्रामीणों ने देखातो पेड़ पर लड़की लाश देख सकते में आ गए। बताया जाता है कि जुवानसिंह के घर पर कोई नही है बच्चे इंदौर मजदूरी करने गए है व एक वर्ष से अकेला ही रह रहा था पिता नानपुर पुलिस को खबर करने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। Post navigation विश्व आदिवासी दिवस पर रैली में जुटे हजारों समाजजन पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैगमार्च