झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट- विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मनमानी के चलते ग्रामीण परेशान हैं जो की आये दिन लाइन फाल्ट हो रही है साथ ही तार टूट कर मेनरोड पर गिर चुके है फिर भी विभागीय अधिकारियो द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में शासन बड़े हादसे का इंतजार है। मामले में शनिवार रात्री की करीबन 10 बजे की घटना जिसमे 1100 kb की लाइन का तार टूट कर मेंन रोड पर गिर गया जिससे बड़ा हादसे होते हुए टला ऐसे में जब ग्रामीण वासियो द्वारा विघुत विभाग के कर्मचारी श्रवण पारगी व सब इंजीनियर काकनवानी में सूचना दी गईं, तब श्रवण कुमार पारगी द्वारा ग्राम वासियो को यह जवाब दिया कि आपके बाप के नोकर नही है और अभद्रता से बात की और मोबाईल फोन कट कर दिया। ऐसे में ग्राम वासियो ने मीडिया बुलाकर अपनी सारी समस्याएं बताई और ग्राम वासियो द्वारा नाराजगी जताई जा रही है । Post navigation एसबीआई कियोस्क संचालकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन पेशी पर ले जाने के दौरान रेलवे स्टेशन से हो गया था फरार