झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट SBI कियोस्क बैंक एसोसिऐशन अपनी मांगों को लेकर कल यानी मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी के अनुसार कियोस्क बैंकिंग सेवा केंद्र संचालको को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नए खता धारको का खाता क्रमांक पिछले दो माह से नहीं आ रहा है । और केंद्र संचालको को कमीशन की राशि भी ना के बराबर मिलती है । और जो कमीशन मिलता है उसका 20% हिस्सा जिस n.g.o. से लिया है उसको देना पड़ता है ऐसी स्थितियो में मुख्य कार्यालय भोपाल में बात करने पर भी अधिकारियो से संतोष पूर्वक जवाब नहीं मिलता है ऐसी विकट परिस्थितियों में कियोस्क संचालको को केंद्र संचालन करने में आर्थिक व व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । उक्त समस्याओ के निराकरण हेतु समस्त कीओस्क सेवा केंद्र संचालक 1 दिवसीय अपनी सेवाएं स्थगित की है। अपनी मांगे पूर्ण न होने पर आगे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जायेंगे। इस दौरान गुलरेज खान , वसीम रज़ा खान,सौरभ मेहता,प्रितेश पांचाल आशीष पांचाल करनसिंह कामलिया,रौनक मोदी ,मनीष भट्ट, अनिल राठौर अनुराग गोड़ आदि हड़ताल के समर्थन में अपना केंद्र बंद रखेंगे। Post navigation साफ-सफाई के अभाव में वार्ड 2 में पसरी गंदगी, जीना हुआ मुहाल वल्ड रिकॉर्ड बनाने के नाम पर ‘धूल में लट्ठ’ चला रही भाजपा सरकार : सुलोचना रावत