झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट- 33 करोड़ देवी देवताओं का चलता फिरता मंदिर है गौ माता। गौ माता की पूजा करने मात्र में 33 करोड़ देव देवताओ की पूजा का लाभ मिल जाएगा। आज हमारे लिये बड़े दुर्भाग्य की बात है। आज हमने गौ माता को हमारे घर से बाहर कर दिया है इसी कारण आज आज गौ माता कसाई के कत्लखाने पहुंच गई है। आज कत्लखानो में गौ हत्या हो रही है और इसका सारा दोष हमारी मनुष्य जाती को जाता है। पहले हमारे घरो के आंगन में गौमाता विराजमान रहती थी, परंतु आज गौ माता की जगह कुत्तों और गाडिय़ों ने ले ली है। गौ मूत्र का पान करने से ही हमें सभी तीर्थो का पुण्य प्राप्त होजाता है। हमें अपना जीवन सफल और खुशहाल करना हो तो कम से कम एक गौ माता घर लाकर उनका पालन पोषण करोएऔर यदि घर में जगह नहीं है तो गौ शाला में जाकर किसी एक गौ माता को गोद लेकर जीवन भर उसका भरण पोषण करने का संकल्प लो और फिर देखो आपका जीवन कितना खुशहाल हो जाता है। यह बात पिटोल के राधा कृष्णा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में गौ संत परम पूज्य रघुवीरदास महाराज ने कही। कथा में श्रीकृष्णा जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया संगीतमय भजनों पर कृष्णा जन्म में भक्त जमकर थिरके। Post navigation आरजू संघवी राष्ट्रीय मानवधिकार सुरक्षा संस्थान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त यह क्या ! गणेशोत्सव मे होली -भगोरिया जैसी छेड़छाड़