छकतला। थाना बखतगढ़ में आज दिनांक 30/12/24 को थाना प्रभारी आशा बामनिया द्वारा अगामी 31 दिसंबर व नये वर्ष के संबंध में आज होटल व ढाबो संचालकों की मीटिंग ली गई। सभी को दिशा निर्देश का पालन करने की समझाइश दी गई ।

थाना प्रभारी ने बताया कि 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को सभी ढाबा/होटल निर्धारित समय पर बंद कर दिए जावे। सभी ढाबा/होटल संचालक अपने-अपने ढाबा/होटल पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए एवं कैमरो का फोकस आने-जाने वाले मार्ग पर भी रखें। ढाबे/होटल पर संदिग्ध व्यक्ति प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सभी ढाबा/होटल संचालक अपने-अपने ढाबा/होटल पर अवैध शराब का विक्रय न करें।

छकतला थर्टी फर्स्ट पर सभी होटलों को 10 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए। इस पर पुलिस सख्त है। 10 बजे बंद नहीं होने पर की जाएगी वैधानिक कार्यवाही। हुड़दंग मचा पर होगी एफआईआर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *