गुरु पूर्णिमा महोेत्सव

झाबुआ लाईव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट

थांदला – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय वैकुण्ठ धाम गुरुद्वारा मे 31 जुलाई शुक्रवार को गुरुपूर्णिमा को महोत्सव के रुप मे धुमधाम से  मनाया जायेगा। वैकुण्ठ धाम के आश्रम प्रभारी प.भुदेव आचार्य ने बताया कि गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मीक आयोजन किये जायेगें जिसमे प्रातः 3से 6 बजे श्री अन्नदाताजी का महाभिषेक , प्रातः 6 बजे मंगला आरती, जिसके पश्चात श्री गुरुदेव का पादुका पूजन एवं दोपहर 1 बजे  महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जावेगा। रात्री मे नाम संकीर्तन का आयोजन होगा। आयोजन मे आसपास क्षेत्र के अलावा, गुजरात ,राजस्थान व महाराष्ट्र से गुरुभक्त पहुचेगें । गुरुद्वारा न्यास के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्नीहोत्री,उपाध्यक्ष श्री रंग आचार्य,कोषाध्यक्ष भागवत शुक्ला,सचीव डा.सुश्री जया पाठक, आयोजन समिति के तुषार भट्ट,राजेन्द्र सोनी , न्यासी ओमप्रकाश वैरागी,दिपक आचार्य ने गुरु भक्तो से आयोजन मे उपस्थीत हो धर्मलाभ लेने का निवेदन किया।IMG-20150727-WA0306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *