लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया

ग्राम पंचायत द्वारा जारी 29 दुकानों की नीलामी की विज्ञपत्ति को जिला पंचायत सीईओ ने उनके आदेश क्रमांक 8526 से नीलामी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। दरअसल ग्राम पंचायत ने उक्त नीलामी के लिए सम्पूर्ण प्रक्रिया कर ली थी ग्रामीणों ने भी नीलामी के लिए आवेदन जमा करवा दिए थे। लेकिन आज 26 सितम्बर को जारी आदेश ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है ग्राम पंचायत ने सीईओ के आदेश के परिपालन में नीलामी को स्थगित करने बाबद सूचना भी जारी कर दी है।

19 साल पहले भी निरस्त हो चुकी है इन्ही दुकानों की नीलामी

वर्ष 2004 में इन दुकानों की नीलामी को तत्कालीन एसडीएम ने उनके द्वारा आदेश क्रमांक 2220 दिनांक 25 अकटुम्बर 2004 को इन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया था तब से इन दुकानों की नीलामी नही हो पाई थी 19 साल बाद निलाम होने जा रही दुकानों की नीलामी इस बार फिर शिकायत के बाद सीईओ जिला पंचायत के आदेश क्रमांक 8526 दिनांक 24 सितम्बर 2023 को स्थगित कर दी गई है ओर चार अधिकारियों के द्वारा परीक्षण के लिए समिति गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *