आलीराजपुर, हमारे प्रतिनिधिः गणतंत्र दिवस के मौके पर आलीराजपुर में काव्य निशा और मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर्गीय वेस्ता पटेल, स्वर्गीय यशवंत घोडावत और बॉस के नाम लोकप्रिय रहे समाजसेवी और अभिभाषक कमल सेन स्मृति में किया गया है। इस कवि सम्मेलन में कई ख्यातनाम कवि शिरकत करेंगे। कवि सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। इस कवि सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आयोजक श्री विक्रम सेन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे कलेक्टर श्री शेखर वर्मा रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश झा करेंगे। विशेष अतिथि के रुप मे वरिष्ठ पत्रकार कुंदन अरोरा, गोपाल मैलाना एंव सलीम शेरानी मौजूद रहेंगे। अभी तक जिन कवियों के शामिल होने की सहमति मिली है उनमें भीमसिंह निर्मल, हास्य गणपति, देवास डॉ. शैलेन्द्र चौकडे, हास्य व्यंग, सनावद कयामुद्दीन कय्याम, शायर, खरगोन सुश्री प्रियंका प्रीत, गीत गजल, इंदौर पंकज प्रसून, गीतकार, मांडव निसार रामभापुरी, वीर रस, मेघनगर फिरोज सागर, पैरोडी, जोबट Post navigation पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण रविवार को गुड न्यूजः शालाओ में गैस से बनने लगा मध्यान्ह भोजन