झाबुआ। 25 सितंबर को झाबुआ (ग्रामीण) वितरण केंद्र के अन्तर्गत 33 केवी उच्च दाब लाईन पिटोल फिडर 33 के.व्ही लाईन के तार खींचने एवं मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते पिटोल ग्रीड से निकलने वाले सभी 14 के.व्ही फिडर बंद रहेंगे। कार्यपालन यंत्री महेंद्र पवार ने बताया इस कारण पिटोल, भीमफलिया, कालिया छोटा एवं बडा, कालाखुट, भाजीडुंगरा, पांच का नाका, बावडी बडी एवं छोटी, छालकिया, टिटकीखेडा, घाटिया, नागनखेडी रतना एवं पूंजा, मांडली छोटी एवं बडी, चोरा, खेडी, मोद, मसुरिया, बलवन, काछला, गेहलर बडी एवं छोटी, कुंडला, एवं अन्य पिटोल ग्रीड से जुड़े अन्य ग्रामो में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुल 6 घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। Post navigation जागरूकता और सावधानी से ही टूटेगी एड्स की चेन छात्रावासों और आश्रम शालाओं के अधीक्षको की त्रैमासिक बैठक संपन्न