अलीराजपुर live के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट जिस बाप ने 25 वर्सो तक मेहनत मजदूरी करके बेटे को बड़ा किया उसी बेटे को बाप ने मौत के घाट उतार दिया। मामला नानपुर थाने के अंतर्गत ग्राम खरपाई का है जहाँ मृतक थानसिंह पिता चमरिया उम्र 25 वर्ष उसी के बाप चमरिया पिता पचिया लोहार फलिया खरपाई ने मौत के घाट उतारा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नशे में पिता को हमेशा परेशान करता था व गुजरात मजदूरी करने गया हुआ था कुछ दिन पहले ही थानसिंह अपने घर आया था। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चमरिया को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने ग्राम में संचालित अवैध शराब की दुकानों व ढाबो पर करवाई करना भी उचित नही समझ रही ऐसे कई ग्रामीण शराब की लत से मर चुके पर प्रसाशन करवाई नही करती बड़ा दुख का विषय है। Post navigation मौजूदा दौर के तनाव को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई झाबुआ के खिलाड़ियों में अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जितने का माद्दा, प्रोफेशनल तरीके से दी जाए ट्रेनिंग यह टिप्स किसने दी है देखिए इस खबर में