थांदला। युवा भाजपा नेता गुलरेज खान ने थांदला में पदस्थ चार अल्पसंख्यक पटवारियों के तबादले से रुष्ट होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि खान की माता ने नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ा था। यह कि गुलरेज खान अल्पसंख्यकों के बीच अपनी पकड़ रखते हैं तथा उनके इस्तीफे के बाद ही अल्पसंख्यक के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। गुलरेज खान का कहना है कि इस स्थानांतरण में उनकी नहीं सुनी गई है तथा भाजपा ने इस स्थानांतरण में अल्पसंख्यकों को ही निशाना बनाया है एवं उनके समाज के कर्मचारियों का स्थानांतरण भेदभावपूर्वक किया गया है, वे अपने समाज के बीच जाते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि भाजपा अल्पसंख्यकों की पार्टी नहीं है। इससे उन्हें आघात लगता है, इसलिए वे अब भाजपा का सदस्य बनकर कार्य नहीं करेंगे।
Trending
- अगले 2 वर्षों में बनेंगे सभी जर्जर और भवनविहीन स्कूलों के नए भवन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- आलीराजपुर अनाज व्यापारी संघ ने कृषि मंत्री और मंडी बोर्ड MD से की मुलाकात, ‘एक प्रदेश-एक लाइसेंस’ की उठाई मांग
- पावागढ़ जा रहे हजारों पदयात्रियों की सुरक्षा और सेवा में जुटी पुलिस
- बाइक सवार को रोककर 70 हजार की लूट, मोबाइल भी छीना
- फतेहपुर में वर्षों पुरानी जल समस्या के समाधान की बड़ी पहल, 6 पानी की टंकियों का होगा निर्माण
- शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुरिया में राष्ट्रीय कृमिमुक्त दिवस का शुभारंभ
- थांदला में डूंगर प्रांत का भव्य प्रश्न मंच का हुआ आयोजन
- 15वें नवरात्रि महोत्सव को लेकर श्री संकट मोचन मित्र मंडल की बैठक सम्पन्न
- प्रदेश नेतृत्व में मेघनगर का बढ़ा मान, रजत कावड़िया को मिली मध्यप्रदेश की कमान
- ग्रामसभा विवाद में नया मोड़: पहले रोजगार सहायक ने कराई FIR, अब ग्रामीणों ने लगाया झूठी शिकायत का आरोप