अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- पुलिस अधीक्षक कातिर्केयन के. के निर्देश के बाद जिले में फरार वारंटी की धरपकड़ अभियान चालू है जिसके चलते आये दिन पुलिस फरार आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए आए दिन पुलिस दबिश देकर आरोपियों को पकड़ रही है। चशे आजाद नगर (भाबरा) की बरझर पुलिस चौकी क्षेत्र के बोरकुंडिया मे वर्ष 2012 से फरार स्थाई गिरफ्तार वारंटी संजय पिता धीना मावी भील 23 वर्ष निवासी बोरकुंडिया को बुधवार रात मे थाना प्रभारी जनकसिंह रावत के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जानूसिंह गरवाल,प्रधान आरक्षक ऋषिसिंह, आरक्षक गिरधानी ने घेराबन्दी कर दरदबोचा, इससे पहले भी चौकी मे फरार आरोपियों को पकडक़र कोर्ट में पेश किए जा चुके है। Post navigation मां अम्बे के दर्शन में जुटे हजारों भक्त धन का नहीं श्रीराम नाम का लोभ रखे : साध्वी पांडे