गगन पंचाल, कल्याणपुरा कल्याणपुरा थाना के अन्तरवेलिया चौकी ग्राम कल्लीपुरा आश्रम के पीछे नदी में तैरते युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम हवसिंग डामोर है जो की पेटलावद थाना अन्तर्गत ग्राम बेड़दा का निवासी बताया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक अपने बेटे के साथ अपनी गुम हुई गाय को ढूंढने 8 अगस्त को निकला था। गाय मिलने के युवक ने अपने बेटे के साथ गाय घर भेज दी, जिसके बाद वह नदी पर गया था और वह वहीं से लापता बताया जा रहा था। आज शाम करीब 4.30 बजे युवक की लाश मिली और जिसके बाद अंतरवेलिया पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी, पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। ) Post navigation हज़रत ईब्राहिम अलेहिस्सलाम की याद में मुस्लिम समाज कल मनाएगा ईदुल अजहा पर्व ईद-उल-अजहा; अल्लाह कुर्बानी के नाम पर नीयत देखता है: ईमाम अब्दुल खालिक साहब