आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र में दो लोगों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार रोलीगाव माल फलिया के हाबु निनामा पिता भुदरिया भील उम्र 48 वर्ष का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना 7 मार्च की बताई जा रही है। हाबू घर के अंदर लकड़ी के पाठ पर गमछे से बनाए फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह शराब पीने का आदि बताया जाता है। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की बात सामने आई है। 8 मार्च को पुलिस ने पीएम कर शव परिजन को सौंप दिया। पेड़ से गिरने से मौत दूसरी घटना ग्राम मथना कलमखेड़ा फलिया में हुई। जानकारी के अनुसार मांगू पिता नट्टू डुडवा उम्र 65 वर्ष ताड़ के पेड़ से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा 7 मार्च की शाम की है। Post navigation दो दिन में बायपास को लेकर नहीं मिला उचित जवाब तो यह कदम उठाएंगे ग्रामीण…पढ़िए इस खबर में दुर्घटना में घायल हुआ ग्रामीण, हाथ हुआ फ्रेक्चर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार