आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर ग्राम कालियावाव, पोची इमली, बड़ा भावटा, बिलझर के ग्रामीण बायपास के विरोध में तीन दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को धरने का तीसरा दिन था। सभी ग्रामीण एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर सड़क किनारे धरना दे रहे हैं। हालांकि उनकी नाराजगी अधिकारियों पर भी है। जयस के विलेश खराड़ी ने बताया अब तक हमसे बातचीत करने कोई नहीं आया। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि अगर बायपास को लेकर दो दिन में कोई उचित जवाब नहीं दिया गया तो सोमवार को हम अपने मवेशी लाकर एसडीएम कार्यालय परिसर में बांध देंगे। उन्होंने कहा अगर हमारे पास जमीन नहीं बचेगी तो मवेशी को बचाने के लिए यही चारा रह जाएगा। Post navigation टाऊन हाल में नारी शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअली उद्बोधन सुना 2 दिन में अलग-अलग कारणों से दो ग्रामीणों की मौत, पढ़िए क्या है पूरा मामला