थांदला। वाग्वर औदीच्य ब्राह्मण समाज थांदला द्वारा 18/05/22 सुबह 7 बजे से स्थानीय परशुराम वाटिका में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में 5 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार आचार्य पंडित सुरेंद्र आचार्य, आचार्य जैमिनी शुक्ला सहित रवि आचार्य व उपस्थित ब्राह्मणों  द्वारा सम्पन्न करवाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए। स्थानीय वाग्वर औदीच्य ब्राह्मण समाज के लिए ये बड़े हर्ष और गर्व का विषय था कि समाज मे सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार थांदला में लगभग 19 वर्षो बाद सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग़  भाबर, नगरपरिषद अध्य्क्ष बंटी डामोर समाज, समाज सेवी वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी एवं समाज के वरिष्ठो एवं युवाओ की गरिमा मय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *