थांदला। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 1 2022 से 15 मई 2022 तक “कालेज चलो अभियान” के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय थांदला के नोडल अधिकारी डॉ. बी एल डावर , डॉ मीना मावी, प्रो. हेमता डूडवे, प्रो. मनोहर सौलंकी एवं विक्रम डामोर ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला की प्राचार्य सिसेलिया मनोरमा भाबर की अध्यक्षता में छात्राओं को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय में प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी, विषय चयन, शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर शासकीय कन्या उमावि थांदला की उच्च श्रेणी शिक्षक लता सोनी, कमल नयन पटेल, नेहा भार्गव, राधा बाकेलिया, शांति मइड़ा सहित छात्राओं ने सहभागिता की। पश्चात महाविद्यालय स्टॉफ उत्कृष्ट बालक उमावि में बीईओ पी.एन. अहिरवार की अध्यक्षता में “कॉलेज चलो अभियान” के दौरान विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी दी। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रवेश के समय आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। Post navigation सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का होगा आयोजन 19 वर्षों बाद हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन