जितेन्द्र वाणी, नानपुर
अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत 18 वर्षीय बालिका ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पीकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि नानपुर थाने की ग्राम पंचायत फाटा सोलिया फलिया की 18 वर्षीय कविता पिता कैलाश ने कल रात में अपने घर पर कीटनाशक दवाई पी ली थी, जिसको गंभीर हालत में जिला मुख्यालय पर परिजनों द्वारा ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घर में भाई बहन और मां रहते थे। अब पुत्री द्वारा अचानक चले जाने से मां की हालत रो.रोकर बुरी हालत है परिवार में हर वर्ष आकस्मिक मौत होने से यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया जिला मुख्यालय से कविता की लाश ट्रैक्टर ट्राली में लेकर परिजन अपने घर पहुंचे, तो लाख टके का सवाल है कि आखिरकार शासन द्वारा चलाई जा रही एम्बुलेंस कब काम आएगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *