बुरहान बंगडवाला, झाबुआ
सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण स्क्रीनिंग एवं एडवोकेसी व्यवस्था के संबंध में रोको टोको अभियान के अंतर्गत शारदा विद्या मंदिर हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों ने शासकीय कन्या महाविद्यालय में संपर्क किया। वहां दो डोज पूर्ण सुरक्षा संपूर्ण हेतु दिनांक 22 एवं 23 नवंबर को दो दिवसीय अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने दो टीके पूर्ण किए थे उन्हें तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया एवं जिन विद्यार्थियों का दूसरा टीका नहीं लगा उन्हें टोका एवं टीका लगाने हेतु जागरूक किया। संपूर्ण कार्यक्रम संस्था संचालिका किरण शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यक्रम में शाला स्टाफ से देवेंद्र व्यास, राजेश चौहान,राहुल,अरुण सर सतीश सर एवं साक्षी मैम उपस्थित रहे । विद्यार्थियों के इस कार्य के लिए संस्था प्राचार्य डॉ कंचन चौहान ने भी उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *