झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- बुधवार को किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने पेटलावद थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंपकर 16 जून को होने वाले चक्काजाम नहीं करने की बात कही। जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़ ने आवेदन में कहा कि 16 जून को किसान यूनियन की ओर से कोई चक्काजाम या आंदोलन नहीं किया जाएगा। भारतीय यूनियन के अलावा कोई अन्य संगठन आंदोलन या चक्काजाम करता है तो उसका जिम्मेदार वह खुद रहेगा, भारतीय किसान यूनियन की कोई जवाबदारी नहीं रहेगी। Post navigation ग्रामीण किसानों को खपाया जा रहा नकली बीज-खाद विभाग उदासीन जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन