हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर झाबुआ की ओर से आ रहे एक ट्राले ने नगर में प्रवेश करते ही चामुंडा गुजरात बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दी। हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक धनराज पिता विजय राठौर निवासी कालिका माता मंदिर राणापुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक कोई ट्राला था जिसने बाइक को टक्कर मारी और फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर फरार ट्राले की तलाश कर रही है। Post navigation रानापुर में भव्य तिरंगा यात्रा ने बढ़ाया जोश , शामिल हुआ सर्वसमाज पुलिस ने किया लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, 85 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया