झाबुआ लाइव के लिए करवड़ से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- करवड़ में नवीन पुलिस चौकी का भूमि पूजन पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने भूमिपूजन किया। 14 लाख से बनने वाले इस भवन में 3 लाख जनभागीदारी से इकट्ठे करे। इस अवसर पर कार्यक्रम में एसपी महेशचंद्र जैन ने आह्वान किया स्वच्छता व पर्यावरण पर जोर दिया। इस दौरान विधायक चौहान ने भी शिक्षा, पढ़ाई एव कुरीतियों को दूर करने की बात कही। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्य्क्ष कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, जनभागीदारी समिति के अध्य्क्ष सालीग्राम पाटीदार, सरपंच शांति बाई सोलंकी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भंवरसिंह गहलोत ने किया आभार अरुण श्रीमाल ने किया Post navigation बड़ी खट्टाली खुले में शौच मुक्त ग्राम घोषित-ग्रामीणों ने मनाया उत्सव मनभावन गरबा देखने दूर-दराज से जुट रहे सैकड़ों मां के भक्त