अलीराजपुर लाइव के लिऐ जोबट से पारससिंह की रिपोर्ट अलीराजपुर जिले के जोबट थाने के जमेरीं गांव मे आज शाम 4 बजे के आसपास एक 12 वर्षीय बालिका के साथ उस समय गांव के ही सुनील नाम के शख्स ने उस समय बलात्कार किया जब वह अपने चने के खेत में रखवाली कर रही थी । घटना के बाद घायल बालिका को लेकर उसके परिजन उसे लेकर जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य मे भर्ती करवाया । जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बड़वानी रैफर कर दिया गया । जोबट टीआई अमरनाथ शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आय पी सी की धारा 376 एंव लैंगिक अधिनियम केस तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । आरोपी की तलाश जारी है । Post navigation मोद नदी मे तैरता मिला एक सप्ताह पूर्व जन्मा बच्चा अनुभूति अभियान का प्रथम चरण शुरु हुआ , झाबुआ – रामा से हुई शुरुआत