झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया/दशरथ कट्ठा की रिपोर्ट आरती करते श्रद्धालुजन नगर के मध्य आजाद चोक पर बिराजित आजाद चोक के राजा पर रात्री कालीन आरती के लिए आऐमुख्य अतिथि सुरेशचंद्र जैन (पप्पू भैया) द्वारा 108 दीपक की आरती का लाभ लिया गया। साथ ही आस पास के महिलाएं एवं बच्चो द्वारा भी घर घर से आरती की थाली लाकर सामूहिक आरती का लाभ लिया गया। आजाद चोक मित्र मंडल द्वारा आरती के पश्चात बच्चो के लिए विशेष तोर पर फैंसी ड्रेस कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसका उपहार पप्पू भैया द्वारा वितरित किया गया। आजाद चोक से लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भंडारी चोराहे तक रोशनी से सुसज्जित किया गया। आरती में संजय श्रीवास, आनंदी पडियार, विकास बाफना, सुभाष गहलोत, गणेष प्रजापत, संतोष परमार एवं कईं प्रबुद्धजन उपस्थित थे। Post navigation जागो ग्राहक जागो पहली बार हुआ उपभोक्ता जागरण शिविर तत्वार्थ सूत्र के आठवे अध्याय को समझाया