कल्याणपुरा। कल देर रात सजेली फाटक में हुए हादसे में कल्याणपुरा के मासूम उत्सव पिता मोहन धाक उम्र करीब 10 साल ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम उत्सव और उसके पिता थांदला से अपने घर कल्याणपुरा आ रहे थे, तभी यह हादसा हो हुआ। पिता को मामूली चोट आई लेकिन मासूम की हालत गम्भीर होने से थांदला सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टरों उसे दाहोद रेफर कर दिया था। दाहोद ज़ाइडस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान करीब सुबह 10 बजे मासूम की मौत हो गई। इस हादसे परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। Post navigation पूर्व जनपद सदस्य ने कल थामा कांग्रेस का हाथ आज फिर बीजेपी में शामिल हुए, बोले-बहला फुसला कर कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई गई ग्रामीण का अपहरण करने वाले 19 आरोपियों पर अपहरण का मामला दर्ज