लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया रायपुरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्थाई वारन्टी की धड़पकड़ अभियान के दौरान 10 साल से फरार चल रहे लूट डकैती के आरोपी कालू पिता गालिया गामड़ उम्र 38 साल निवासी काली घाटी को उसके घर से ही धर दबोचा है । रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया ने मुखबीर की सूचना पर उक्त कार्रवाई की । इस कार्य मे टीआई राजकुमार कुंसारिया, hc मुकेश, hc पवन, hc विजय शर्मा, कांस्टेबल राजू रावत की भूमिका रही। आरोपी पर प्रकरण क्रमांक 10/ 2012 में धारा 459,395,396,397 आईपीसी में अपराध दर्ज था। Post navigation बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों को साइकिल वितरण किया 4 दिसंबर से रायपुरिया का मां भद्रकाली मवेशी मेला, तैयारियों में जुटी पंचायत