झाबुआ लाईव के लिए लिमखेडा से अभेसिग रावल की रिपोर्ट दाहोद जिले के देवगढ़ बरिया तहसील के काली डूंगरी गांव में वे ब्रिज बस स्टेशन के पीछे खेत में 10 फुट लंबे महाकाय अजगर दिखाई देने पर ग्रामीणों में भय का माहौल छा गया। गांव में विशालकाय अजगर निकलने के बाद गांव में फैलते ही अजगर को देखने के लोगों का जमावड़ा हो गया। तत्पश्चात वे ब्रिज के संचालक रमेशभाई मनुभाई तड़वी द्वारा वन विभाग का संपर्क करने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद 10 फुट लंबे अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जगह पर ले जाकर वापस छोड़ दिया था। Post navigation दो बाइक पर आये नकाबपोश लुटेरों ने बाइक सवार व्यापारी युवक को रोककर बंदूक अड़ाकर 60 हजार रुपए लूटे पुलिस कॉस्टेबल दरवाजे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर झुला, मौत से पसरा मातम