आलीराजपुर। जोबट विधानसभा की पूर्व विधायक सुलोचना रावत शनिवार शाम करीब 5:00 बजे अपने घर पहुंच गई। लगभग 1 साल से उनका उपचार चल रहा था। 24 नवंबर 2022 को अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें गुजरात के अस्पताल ले जाया गया था। बड़ौदा में उनके ब्रेन की सर्जरी की गई थी। पहले बड़ौदा के अस्पताल में भर्ती रही उसके बाद उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में शिफ्ट कर उपचार दिया गया। यहां सेहत में सुधार होने के बाद जुलाई 2023 में इंदौर के अस्पताल में शिफ्ट कर उनका उपचार चला। अब उनकी सेहत सामान्य है इसलिए डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। शनिवार शाम को उनके पुत्र सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत उन्हें लेकर ग्रह ग्राम कनाकाकड़ पहुंचे। Post navigation जो भी समस्या आती है मुझे बताएं, मैं हर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर हूं : वन मंत्री नागरसिंह चौहान कट्ठीवाड़ा गबन कांड : कोर्ट ने जारी किया कमल का गिरफ्तारी वारंट, 11 जनवरी तक करना होगा सरेंडर