झाबुआ लाइव डेस्क बिजली विभाग द्वारा झाबुआ शहर में बिजली संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए बस स्टैंड के समीप स्थित शहर वितरण कार्यालय में बुधवार 1 जुलाई को शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिकायत निवारण शिविर में नए कनेक्शन, मीटर वाचन एवं बंद, खराब मीटर से संबंधित शिकायतें तथा बिजली बिल एवं बिजली प्रदाय संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। सहायक यंत्री उमाशंकर पाटीदार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 1 जुलाई को सुबह 10 बजे से झाबुआ शहर के एमपीईबी कार्यालय पर आकर बिजली एवं बिल संबंधित शिकायतों का निरकारण करवाए। ) Post navigation मोदी सरकार के 2.0 के कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष द्वारा घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया शिवराज सरकार के प्रदेश में 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया