गौरव कटकानी, कालीदेवी काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज कालीदेवी में शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा काला दिवस मनाया गया । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थानिय बस स्टैंड पर अपने अपने हाथों में काले झंडे लेकर खूब नारेबाजी की ।ओर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों द्वारा धन – बल का लालच दे कर इन्होंने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराया उसके विरोध स्वरूप भाजपा की शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने काला दिवस मनाया । क्षेत्रीय विधायक वालसिंग मेडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने धन बल के आधार पर कांग्रेस के 22 विधायकों को खरीदा ओर लोकतंत्र की हत्या की । यही नही विधायक ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में वृद्धा पेंशन बढाई गई थी और किसानों का कर्जा माफ किया था । इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वालसिंग मेड़ा , ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष फतेसिंह भाबोर , सोसाइटी अध्य्क्ष खेलजी भूरिया , केमता डामोर , बहादर सिंह भूरिया एवं समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे । Post navigation 1 जुलाई को शहर में आयोजित होगा बिजली बिल शिकायत निवारण शिविर निर्मला जोशी की सेवानिवृत्ति पर हुआ बिदाई समारोह