मयंक गोयल@राणापुर नगर के होलसेल अनाज व्यापारी,श्रीराम ट्रेडर्स के मालिक रवि पिता शांतिलाल राठौड़ रविवार सुबह से गायब है उनके पिता शांतिलाल पिता लक्ष्मीनारायण राठौड़ ने थाने में आकर सूचना दी उनका बेटा रवि सुबह से घर वापस नहीं लौटा है । उन्होंने पुलिस को बताया कि कि लड़के का रंग गेहुआ, बाल काले,शरीर दुबला, कद छोटा, व पहनावा जींस और टीशर्ट पहने हैं और सरदार मार्ग में रहते हैं और अनाज का व्यापार करते हैं मेरा लड़का रवि वह मेरी बहू दोनों अलग रहते हैं। रविवार को सुबह करीब 7 बजे रवि मेरे घर पर आया और उसने उसकी मोटरसाइकिल होंडा शाइन मेरे घर के सामने खड़ी करके घर के अंदर आया और फिर उसने का मोबाइल चार्जिंग पर लगाया और पर्स तथा मोटरसाइकिल की चाबी घर पर रखकर मोबाइल से उसकी सिम निकाल ली और घर से बिना बताए ।कहीं चला गया दिन में करीब 2 बजे तक वापस नहीं आया तो हमने इधर-उधर तलाश करी और पूछताछ की तो मेरे भतीजे के लड़के राज राठौड़ ने मुझे बताया कि उसे मंदिर चौक पर मिला था वह अकेला खड़ा था रवि मैं उसे बोला कि घर चल सैनिटाइजर की बोतल लेने घर जाना है तो वह राज उसको गाड़ी पर बिठाकर घर पर लाया और सीनियर की बोतल लेकर रवि को झाबुआ नाका स्थित गुजरी मैदान में छोड़ दिया जब से अभी तक वापस नहीं आया है जिसका कोई पता नहीं चला है इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। जानकारी पुलिस रिपोर्ट पर आधारित है। Post navigation दिन भर रहा लॉकडाउन; ग्रामीण क्षेत्रों से भी नहीं आए ग्रामीण ग्राहक विधायक मुकेश ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जिलेवासियों की अपील