आदिवासी अंचल में इन दिनों तेजी से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। मासूम बच्चियां दरिंदो के निशाने पर है। एक बार इनसानियत ओर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। इस घटना ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। रिश्तों को ताक पर रख दूर के दूर के रिश्ते में जीजा लगने वाले 35 साल के करीब उम्र वाले दरिंदे ने नाबालिग साली की अस्मिता की लाज न रखी और मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना बामनिया चौकी क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपनी दूर की रिश्तेदार 15 वर्षीय नाबालिग को करीब 35 साल के व्यक्ति ने खुद के बच्चे को ढूंढने का झांसा देकर खेत में ले गया और उस नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में उसने परिजनों को आपबीती बताई। तुरंत ही पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। इस घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है, उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है। मामले में एसडीओपी सोनू डावर ने बताया कि आरोपी नाबालिग पीड़िता का जीजा लगता था। फिर भी उसने दुष्कर्म की घटना की है। पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई, तत्काल रात में ही धारा 376, पास्को एक्ट अधिनियम 2012 के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी फरार है उसे ढूंढने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि रेप संबंधी कड़े कानून बनाए जाने के बावजूद में देश में महिलाओं विशेषकर नाबालिग बच्चियों के खिलाफ ऐसे अपराधों में कमी आती हुई नहीं दिख रही है। Post navigation कार्यस्थल पर शराब के नशे में धुत पाए जाने पर कलेक्टर ने सहायक अध्यापक को निलंबित किया बड़ी ख़बर: पेटलावद के 12 गांवों के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, यह है बड़ी वजह…