विपुल पंचाल @ झाबुआ अभी-अभी झाबुआ के आउटर ग्राम मिंडल में एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपने ही साथी कॉन्स्टेबल का बंदूक की बट से सिर फोड़ दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। गंभीर अवस्था में घायल कॉन्स्टेबल को जिला चिकित्सालय में घायल कॉन्स्टेबल को भर्ती करवाया। एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री ने बताया कि हाइवे पेट्रोलिंग वाहन नंबर 4 पर आज प्रधान आरक्षक मानसिंह भगत की ड्यूटी थी तथा झाबुआ से जब यह वाहन पेट्रोलिंग के लिए निकला तो झाबुआ के आउटर पर हेड कॉन्स्टेबल मानसिंह भगत ने वाहन चालक आरक्षक सुरेंद्र से कहा कि वह गाड़ी तेज चलाए लेकिन कॉन्स्टेबल सुरेंद्र वाहन तेज चलाने से इनकार कर दिया। इस बात पर नाराज होकर हेड कॉन्स्टेबल मानसिंह ने अपनी सरकारी बंदूक की बट से चालक सुरेंद्र के सिर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुरेंद्र ने जैसे ही पुलिस वाहन रोका वैसे ही हेड कॉन्स्टेबल उतरकर फरार हो गया। जिला चिकित्सालय में भर्ती घायल सुरेंद्र का हालचाल पूछने एडिश्नल एसपी प्रकाश परिहार एवं एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री पहुंचे हैं। मामले में एसपी ने एसडीओपी से जांच रिपोर्ट मांगी है। Post navigation निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप कटारा ने किया घर-घर जनसंपर्क, मांगे वोट सीविजल ऐप पर हुई भाजपा के झंडे की शिकायत के बाद सरकारी पोल पर लगा भाजपा का झंडा चुनाव आयोग ने हटाया