झाबुआ Live के लिऐ ” विपुल पांचाल ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । कल कल्याणपुरा मे एक मकान मे लगी आग के बीच घर मे घुसकर गैस सिलेंडर को बाहर सुरक्षित लाकर बडे हादसे को बचाने वाले हेड कांस्टेबल बलवीर का आज एसपी आफिस मे अभूतपूर्व सम्मान हुआ । दरअसल आज एसपी आफिस का पूरा स्टाफ अपने एसपी के स्वागत मे बुके लेकर खडा था क्योकि एसपी साहब भोपाल से लोट रहे थे ओर बालिका सशक्तिकरण अभियान को सीएम का साथ मिलने से एसपी आफिस का स्टाफ गदगद था ओर एसपी का बुके से स्वागत करना चाहता था एसपी आये मगर बुके लेकर वहा मोजूद कल्याणपुरा थाने के हेड कांस्टेबल बलवीर को बुके देकर स्वागत किया ओर उत्कृष्ट काम के लिऐ बधाई दी । एसपी ने बताया कि बलवीर को ₹ 5000 का इनाम देने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा गया है । Post navigation विद्युत कम्पनी ने बिजली बिल के बकायादारों से बाइक-चक्की की जब्त जिलेभर में बिजली कटौती-पीने के पानी किल्लत को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 23 मार्च को