गोपाल सिंह ठाकुर, कुंदनपुर काकनवानी थाना क्षेत्र की हरिनगर चौकी पर पदस्थ हैड कांस्टेबल महेश मेड़ा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एसपी अगम जैन ने बताया तीन दिन पहले तबियत खराब होने पर महेश छुट्टी लेकर दाहोद जाकर उपचार लिया था। इसके बाद अपने गांव रेतालुंजा चला गया था। रविवार शाम को फिर तबियत बिगड़ी तो पुन: दाहोद ले गए। जहां हार्ट अटैक से महेश मेड़ा की मौत हो गई। पुलिस ने श्रद्धांजलि दी। महेश का शव रेतालुंजा लाया जा रहा है। पुलिस फोर्स के अधिकारी भी रेतालुंजा पहुंच रहे हैं। Post navigation उपभोक्ताओं को अब प्रिंटेड बिल वितरित नहीं किए जाएंगे, मोबाइल पर आएगा बिजली बिल की राशि का मैसेज शारदा समूह द्वारा राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन: देश भर से 150 से अधिक शिक्षाविद करेंगे सहभागिता