अलीराजपुर। विजय आटोमोबाइल द्वारा शुक्रवार से हीरो महालोन व एक्सचेंज मेले का आयोजन किया जाएगा। उक्त मेला स्थानीय केशव नगर फतेह क्लब के सामने लगाया जाएगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर आरटीओ जगदीश बील्लोरे व हेरी मोटाकार्प मप्र के सीनीयर अधिकारी मुख्य तौर पर मौजूद रहें गे। सुबह 10 बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलीत कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। उक्त मेला 10 मार्च तक रहेगा। ये रहेगी सुविधा हीरो महालोन व एक्सचेंज मेले की मुख्य विशेषता ये रहेगी की इसमे बेहतर एक्सचेंज मूल्य, प्रत्येक हीरोबाईक के साथ सुरक्षा हेतु हेलमेट मुफ्त दिया जाएगा। वहीं प्रत्येक हीरोबाईक की खरीदी पर आकर्षक उपहार दिए जाएंगे, सरकारी कर्मचारी को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर श्रीराम फायनेंस द्वारा फायनेंस दिया जाएगा। साथ ही न्यूनतम पेमेंट पर फायनेंस किया जाएगा। वहीं न्यू बाईक के इंश्योरेंस पर 60 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी व हिरो वाहन का फ्री चेकअप भी किया जाएगा। Post navigation एक बत्ती कनेक्शन मे ग्रामीणो को थमाए हजारो के बिल 9320 रूपये की अवैध शराब जप्त