झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- न्यू हिमालया एज्यूकेशन एकेडमी द्वारा स्वयं के परिसर में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल के डायरेक्टर बुरहान कल्याणपुरा ने बताया कि कैंप में स्कूल के अलावा नगर के एवं इच्छुक अन्य बच्चें भी हिस्सा ले सकते है। केंप मे बच्चों केा स्विमिंग एवं राइफल शूटिंग सिखाई जाएगी। स्विमिंग सीखने के शौकीन बड़े भी कैंप में आ सके हैं। साथ ही पर्सनालिटी डेवलपमेंट कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। 5 मई से शुरु हो रहे इस समर कैंप मे हिस्सा लेने हेतु एकेडमी में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। Post navigation सारंगी में मोबाइल लोक अदालत का हुआ आयोजन नालियों के निर्माण में पक्षपात से ग्रामीणों मे आक्रोश