थांदला। हिंदू समाज जनों एवं व्यापारियों द्वारा नगर में आक्रोश रैली निकाली गई, बीते दिनों में अपराधी सलमान लाला जिसका फर्जी वोटर आईडी कार्ड थांदला नगर के वार्ड नंबर 13 में मकान नंबर 30 के पते पर बनाया गया था। इसी के बाद समाजजन आक्रोशित नजर आए। नगर में बाहर से आकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले एवं नगर में नशे की कारोबार को अंकुश लगाने के लिए आक्रोश रैली निकाली गई। रैली स्थानीय आजाद चौक से प्रारंभ होकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तक पहुंची | जहां उपस्थित हिंदू समाज जनों एवं व्यापारियों ने अन्य विभाग अधिकारी तरुण जैन को ज्ञापन सोंपा। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु मांग रखी। आक्रोश रैली के दौरान पद्मावती नदी पर बनाया गया रोड भी चर्चा का विषय बना रहा। भाजपा नेता सुनील पणदा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि सलमान लाला जो कि कई आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त है का जुड़ाव थांदला नगर से बताया गया जो कि थांदला नगर के लिए अत्यंत शर्मसार करने वाली बता है। हम भी नगर परिषद थांदला में मामले को लेकर संपूर्ण जांच कर रहे हैं कि नगर परिषद थांदला इस मामले में किसी प्रकार से लिप्त तो नहीं है और साथ ही मांग की कि दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। Post navigation आंचलिक पत्रकारिता को आज बढावा देने की आवश्यता, गोदी मीडिया से कलंकित हुई है पत्रकारिता पांच दिवसीय तेजाजी जन्मोत्सव का तेजाजी न्यास मंडल थांदला द्वारा होगा भव्य आयोजन