योगेंद्र राठौड़/ अजय मोदी@ आलीराजपुर Live सोंडवा थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर शेरसिंह डोरिया कल रात में गश्त के दौरान किसी हादसे का शिकार हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। रात में साथी पुलिसकर्मियों को उनकी बाइक ओर बॉडी मिली तो उनके होश उड़ गए। रात में ही एसपी विपुल श्रीवास्तव एसडीओपी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे और जांच के निर्देश दिए। हालांकि अभी यह पता नही चल पाया है कि सब इंस्पेक्टर के साथ कोई हादसा हुआ है या फिर किसी साजिश का शिकार हुए हैं। फ़िलहाल यह जांच का विषय हैं। आज सुबह करीब 9 बजे उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव रवाना कर दिया जाएगा। जब यह खबर उनके परिजनों को लगी तो उनका रोरोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी बदहवास हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी। Post navigation भाजपा जिलाध्यक्ष नायक बोले- वे पार्टी के सिपाही है व हर भाजपा कार्यकर्ता उनके लिए अहम हैंडपंप पर पानी भरने गईं नाबालिग बालिका का शव खाकरे के पेड़ पर लटका मिला