अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- जिला मुख्यालय पर पहली बार हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरूवार को हुआ। मप्र राज्य जिला हज कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन पाकीजा ने बताया कि हज यात्रियों को सिविल सर्जन डॉ. प्रकाश ढोके, शहरी टीकाकरण अधिकारी डॉ. सचिन पाटीदार व एएनएम नर्स कृष्णा चौहान द्वारा मंसूरी जमाअतखाने मेे स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण किया गया। साथ ही हज ट्रेनर डॉ. जुबेर शेख ने हज यात्रियों को हज पर होने वाले अरकान जैसे एहराम, तवाफ करना, शैतान को कंकरी मारना, सफा मरवा की सही (चक्कर लगाना) करना आदि जानकारियां विस्तार से दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला हज कमेटी व गुलशने मदीना कमेटी के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation चोरों ने आसपास के दरवाजे बंद की भोला सिनेमा हाल में चोरी मां ने 5 साल के बेटे को पिलाई जहरीली दवा, खुद भी मौत