नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live आज मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 235 के अंतर्गत वित्तीय शक्तियों का उपयोग करते हुए 9 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की पद स्थापना के आदेश जारी किए है, वर्तमान झाबुआ जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता को रतलाम जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, इसी के साथ देवास कुटुंब न्यायालय में पदस्थ प्रधान न्यायाधीश मोहम्मद सैय्यदुल अबरार अंसारी को झाबुआ जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। झाबुआ सहित शहडोल, देवास, राजगढ़, रतलाम, हरदा, नरसिंहपुर, सीधी एवं उमरिया के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को भी बदला गया है, इसके साथ ही 16 अन्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण व पदस्थापना के आदेश आज जारी किए गए है, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर की ओर से ये आदेश रजिस्ट्रार जनरल राजेंद्र कुमार वाणी के हस्ताक्षर से जारी किये गए है। Post navigation आदिवासी दिवस पर जीवनपथ पाठशालाओं का हुआ शुभारंभ.. स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार करेंगे ध्वजारोहण; तैयारियां जोरों पर ..