फिरोज खान, अलीराजपुर अलीराजपुर के दक्षिण में स्थित मां नर्मदा ककराना स्थित पर शुक्रवार को हवन पूजन भंडारा व विशाल 551 मीटर की चुनरी यात्रा माता नर्मदा को 20 बोटों के सहारे चढ़ाई गइ।इस छोर से उस छोर तक मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई गई। कार्यक्रम के दौरान पडित रामदास महाराज, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर, सरपंच ककराना के बिहारी भाई सुमारिया, दीपक दीक्षीत, धर्मेंद्र राठ़ौर के द्वारा चुनरी यात्रा का पूजन कर आरती की गई। इस दौरान हजारों ग्रामीण उपस्थिति में ककराना का वातावरण भक्ति में हो गया। मां नर्मदा के जयकारों के साथ गूंज उठा। कार्यक्रम मे पुष्पराज महेश पटेल, सोनू वर्मा, महेंद्र राठौर, दीपक राठौर, जतिन भाई, प्रकाश भाइ, हिंगा भाई, बरकत भाई, कीता भाई, तेशिया, हिगा, सोलिया, रतनलाल राठौर, ओम भाई, रावत चुनरी समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। शासन पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। Post navigation पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने निकाली जागरूक रैली आमने-सामने कार-बाइक भिड़ंत में एक की मौत