थांदला। 04/08/2024  को  जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिला झाबुआ विकासखंड मेघनगर में सर्वोदय विकास संस्था समिति छोटा गुड़ा सेक्टर चैनपुरा में  हर घर नीम और तुलसी अभियान की शुभारम्भ अनुसूचित जन जाति प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबोर ,लाल चंद्र देवल मंडल अध्यक्ष, रामला भूरा जनपद सदस्य,दल सिंह धाक एस टी मोर्चा जिला मंत्री के शुभ हाथों से किया गया । 

कलसिंह भाबोर ने ग्राम वासियों को नीम तुलसी के औषधियो गुणों का महत्व समझते हुए प्रत्येक घर मे अनिवार्यता  ये दो पौधा लगाना जरूरी है ।आज के कार्यक्रम मे डा. रीना मिश्रा ब्लॉक समन्वक जन अभियान परिषद मे समग्र ग्राम विकास के महत्व को समझाते हुए वर्यावरण संरक्षण का योगदान का महत्व समझाया आज के कार्यक्रम मे मेंटर मनीष परमार् सीएमसीएलपीडीपी छात्र सुनील झानिया,  भारत ठंडार, रामसिंह थंडार, प्रताप, प्रकाश,रामचंद,शामला,संजय, दिनेश,पारसिंह भूरिया ग्राम पटेल ने प्रत्येक घर घर जाकर पौधा वितरण करते हुए आज के कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम अंत में वीरसिंह थनदार से सभी विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यावरण का महत्व बताया और सभी को घर घर पौधे लगाने हेतु पेरित किया और अंत में अभी का आभार वक्त किया।