थांदला। स्थानीय थांदला नगर के नौगांवा नदी मुक्तिधाम पर गवली समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए समाज जनों द्वारा भी प्रकृति का संवर्धन करने के लिए नगर के मुक्तिधाम पर पौधे लगाए गए हैं और उन्हें बड़ा करने व पौधों से मित्रता कर निभाने का संकल्प भी लिया गया। कुछ वर्षों की मित्रता करना है अच्छे मित्र बनाओं, कुछ दशकों की मित्रता करना है पेड़ों से मित्रता करें, आजीवन मित्रता करना है तो अच्छे साहित्य पढ़े ओर लिखें। हरियाली अमावस्या पर एक पौधा लगाएं और पेड़ अवश्य बनाए, आओ पक्षियों का आशियाना बनाएं। सार्थक परिवार मुक्तिधाम संचालन समिति थांदला से सहमति प्राप्त कर समिति के सदस्य गगनेश जी उपाध्याय, मनु भाई परिहार, महेश गढ़वाल, विजय जोशी, पंकज बाबूजी, अक्षय भट्ट, सुशील शर्मा, मनीष अहिरवार एवं अन्य समिति साथी के निर्देशन में गवली समाज के समाज के वर्तमान अध्यक्ष भगवती दुबेला, नन्नू पटेल, भेरुलाल मेहते, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद एवं समाज के पूर्व अध्यक्ष कन्नू मोरिया, कैलाश परिहार का सहयोग रहा। पौधों की व्यवस्था भरत मेहते दिनेश मोरिया और पप्पू पटेल ने की। Post navigation नियुक्ति से सेवानिवृत्ति तक थांदला को सेवा देने वाले दद्दा का हुआ सम्मान हर घर नीम और तुलसी अभियान का शुभारंभ