झाबुआ डेस्क। करणी सेना परिवार ने झाबुआ जिले में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हर्षवर्धन सिंह परिहार को संगठन के झाबुआ जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ. जीवन सिंह शेरपुर, प्रदेश संयोजक कु. यादवेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री कु. शैलेंद्रसिंह झाला और इंदौर संभाग अध्यक्ष ठा. महेंद्सिंरह झकनावदा के मार्गदर्शन में जारी किए गए मनोनयन-पत्र से मिली है। जारी किए गए पत्र के अनुसार, हर्षवर्धनसिंह का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। उनसे आशा की गई है कि वे इस पद की गरिमा और सम्मान को बनाए रखते हुए परिवार द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे और संगठन की मजबूती में अपना पूर्ण योगदान देंगे। Post navigation लाखों रुपए के घोटाले के मामले में फरार चल रहे पूर्व जनपद सीईओ गिरफ्तार बिरसा मुंडा दिव्यांग संगठन संपन्न, भूरिया अध्यक्ष बने