झाबुआ डेस्क। 20 जुलाई 2025 को बिरसा मुंडा दिव्यांग संगठन झाबुआ की ओर से राणापुर ब्लॉक के अंतर्गत दशहरा मैदान में बैठक आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांगों के अधिकार एवं बेरोजगार दिव्यांगों की आर्थिक स्थिति पर चर्चा हुई। बिरसा मुंडा दिव्यांग संगठन की ओर से राणापुर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह भूरिया को पद नियुक्त किया गया। भूरिया ने समस्त दिव्यांगों को नियमों के अधिकार के प्रति लड़ाई लड़ने एवं बेरोजगार दिव्यांगों को आश्वासन देते हुए राणापुर ब्लॉक संगठन अध्यक्ष पद ग्रहण किया जिला अध्यक्ष राकेश मेडा ने दिलीपसिंह भूरिया को पद ग्रहण की शपथ दिलाते हुए समस्त जिला स्तरीय दिव्यांगों को अपनी पेंशन बढ़ाने हेतु शासन प्रशासन से मांग का आश्वासन दिया है और बिरसा मुंडा दिव्यांग संगठन की ओर श्रीमान मोहनलाल कतिजा ने भी रामा ब्लॉक संगठन अध्यक्ष पद ग्रहण किया। जिला झाबुआ की ओर से बिरसा मुंडा दिव्यांग संगठन की ओर से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से आते हुए कहा है कि लाडली बहन के 1250 रुपए वर्तमान में दिए जा रहे हैं शासन की ओर से और समस्त दिव्यांगों को मध्य प्रदेश की शान की ओर से ₹600 माह दिए जाते हैं जिसमें दिव्यांगों ने यादव सरकार के ऊपर अधिक नाराजगी जताते हुए विरोध जताया है। Post navigation हर्षवर्धन सिंह करणी सेना परिवार के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए झाबुआ में खाद संकट को लेकर किसानों का प्रदर्शन, आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन