जीवनलाल राठौड़, सारंगी श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या हरियाली अमावस्या के योग करीब 20 साल बाद बने सुबह से ही मनसा महादेव मंदिर पर भोलेनाथ के भक्तों ने कोरोनावायरस की बढ़ती बीमारी के कारण डिस्ट्रेसिंग का पालन कर भोलेनाथ के दर्शन किए। भोलेनाथ के मंदिर पर आज सुबह से ही भक्तों ने अभिषेक किया। भक्त भोलेनाथ को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे ।आज हरियाली अमावस्या एवं सोमवती अमावस्या होने से महिलाओं ने अपने घर की सुख शांति एवं नगर में अमन चैन बना रहे इसके लिए पीपल के वृक्ष की सूत का धागा लपेट कर परिक्रमा की महिलाओं में अपार उत्साह था। पूरे सावन माह भगवान भोलेनाथ का अभिषेक चल रहा है प्रतिदिन भक्तों द्वारा पांच अभिषेक किए जा रहे हैं शाम को मनसा महादेव नगर भ्रमण पर निकले पूरे नगर में भगवान भोलेनाथ का घर घर से पूजन किया गया भक्तों ने भगवान से प्रार्थना की कोरोनावायरस संक्रमण बीमारी को प्रभु जल्दी से जल्दी खत्म करो पूरे देश की रक्षा करो नगर भ्रमण के बाद भगवान भोलेनाथ मंदिर पर पहुंचे यहां पर भक्तों द्वारा आरती उतारी गई व महा प्रसादी का वितरण किया गया। Post navigation दो वर्ष पूर्व पेट्रोल पंप पर लाखों की लूट को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करते किया गिरफ्तार हिंदी फिल्म “तेरे इश्क में दीवाने “में नजर आएंगे थांदला शहर के राकेश डाबी